भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में शमसुद्दीन अंसारी उपाध्यक्ष नियुक्त

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में शमसुद्दीन अंसारी उपाध्यक्ष नियुक्त

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन प्रदेश अध्यक्ष इकबाल खान की सहमति से किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष अंबेश जांगड़े की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष संतोष सिंह जबल ने नगर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शमसुद्दीन अंसारी को जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

श्री अंसारी की नियुक्ति पर भाजपा नगर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष शमसुद्दीन अंसारी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button