सड़क हादसों को न्योता दे रहे खुले गड्ढे

चांपा नगर | सड़क हादसों को न्योता दे रहे खुले गड्ढे

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते चांपा नगर में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर के थाना चौक के पास बायपास से निकलते ही सड़क पर बना बड़ा गड्ढा आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गड्ढा इतना गहरा और चौड़ा है कि मोटरसाइकिल तक उसमें धंस जा रही है। कई बार वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, जिससे गंभीर चोटें लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ताज़ा मामले में एक कार गड्ढे में फंस गई, जिससे यातायात भी बाधित हुआ।


हैरानी की बात यह है कि शिकायतों और हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभाग और अधिकारी मौन हैं। न तो गड्ढे को भरने की कार्रवाई की गई और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं।


अब सवाल यह उठता है कि


क्या जिम्मेदारों की लापरवाही इन हादसों को खुला निमंत्रण नहीं दे रही?
आखिर किस वजह से जानलेवा गड्ढे को अब तक बंद नहीं किया गया?


स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत, चेतावनी बोर्ड और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button