नव नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी संघ नगरीय निकाय के प्रदेश पदाधिकारियों का जांजगीर चाम्पा जिले के चाम्पा नगर पालिका परिषद में हुआ आगमन

आज15अक्टूबर2025बुधवार को  नव नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी संघ नगरीय निकाय के प्रदेश पदाधिकारियों का जांजगीर चाम्पा जिले के चाम्पा नगर पालिका परिषद में आगमन हुआ जहाँ प्रदेश पदाधिकारीयों निकाय के कर्मचारीयों द्वारा आत्मीय स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया।सर्वप्रथम संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामसंजीवन सोनवानी जी से सौजन्य मुलाकात निकाय के वरिष्ठ कर्मचारियों की उपस्थिति में की तत्पश्चात पालिका के सभागार में सभी कर्मचारियों के साथ बैठक लेते हुए सभी उनकी समस्याओं और सुझावों के संबंध में बात की जहाँ मुख्यतः समय पर वेतन भुगतान, पदोन्नति के लिए पदों की स्वीकृति, और ऐसे चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों जो पंप कुली ,भृत्य,सफाई कामगार कार्यलयीन कार्यों में विगत10से15वर्षोंसे कार्यो का संपादन करते आ रहें हैं उनके पदोन्नति या पदनाम परिवर्तन के सम्बंध में शासन से चर्चा करने का आग्रह किया गया साथ कर्मचारियों के अन्य समस्याओं को सुना और जो अपनी बात नही कह सके उन्हें संघ को लिखित में प्रेषित करने को प्रदेश पदाधिकारी यों ने कहा ,इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनी जी ने संगठन के प्रति सभी को निष्ठावान रहने और उसकी मजबूती के संगठित रहने को कहा इस दौरान उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह उच्चाधिकारियों के समक्ष बैठक में विभिन्न कर्मचारी हित  के मुद्दों को रखा जाता हैं।स्थानीय निकाय स्तर अधिकारी से लेकर कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण हेतु उच्च अधिकारियों से भी समय समय पर बातकर उसे निराकृत कराने का प्रयास किया जाता हैं बस कर्मचारी अपने समस्याओं को बताने में पीछे न हटे संघ के सामने रखे।प्रदेश अध्यक्ष जी के इन बातों से निकाय के कर्मचारियों का हौसला बढ़ा ,निकाय के लेखापाल श्री भूपेंद्र देवांगन, गौरव शुक्ला, चैतराम डिंडोरे ,प्रीति तिवारी और सभी उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए।संघ के पदाधिकारियों को चाम्पा निकाय में अपने दौरे को समय दिए जाने पर आभार और धन्यवाद ज्ञापन किया अंत जलपान के साथ पुनः आभार व्यक्त किया गया।इस बैठक में धर्मेंद पाठक, रेशम यादव, नारायणखांडे, लखेश्वर सिदार, देवेन्द्र कैवर्त,जवाहर पटेल, वेदराम चौरसिया, यशवंत नामदेव, प्रेमनारायण राठौर, प्रकाश गाड़ा, विनय यादव हरीश यादव, उत्तम पाल, इतवारी डहरिया, जवालाल राठौर, सुरेश सोनी, मंजूरी सरकार, ननकी बाई, पुनाई बाई, हमीदा बेगम,सुखदेव बरेठसहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।प्रदेश पदाधिकारी गण अपनीअगली पड़ाव नगर पालिका सक्ति के लिए सभी से विदा लेते हुए इस सौहार्दपूर्ण बैठक के प्रति अपनी प्रसन्नता जताते हुए प्रस्थान किये।


WhatsApp Image 2025 10 20 at 15.00.10 Console Corptech

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button