चाम्पाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ सिनेमाजांजगीररायपुर

कहीं कोई देख रहा है… ‘आंखी’ का खौफनाक राज खुलते ही कांप उठेगा छत्तीसगढ़!”

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

कहीं कोई देख रहा है… ‘आंखी’ का खौफनाक राज खुलते ही कांप उठेगा छत्तीसगढ़!”

जांजगीर चांपा

जय जोहार संगवारी हो

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक ऐसा साया दस्तक देने वाला है, जो सिर्फ डराएगा ही नहीं… बल्कि हंसाएगा भी और सोचने पर मजबूर कर देगा। जी हां, बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म “आंखी” जल्द ही पर्दे पर आने वाली है, और इसके साथ ही एक रहस्यमयी कहानी का दरवाजा खुलने जा रहा है।
कहा जा रहा है कि “आंखी” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है, जिसमें हर दृश्य के पीछे कोई अनकहा राज छिपा है। एक ऐसी कहानी, जो इतिहास के पन्नों से निकलकर आज के समय में डर और रहस्य का जाल बुनती है। पारिवारिक पृष्ठभूमि में बुनी गई यह कहानी अचानक ऐसे मोड़ लेती है, जहां हंसी और खौफ एक साथ महसूस होता है।
फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक अमित भारद्वाज ने इस प्रोजेक्ट में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उनकी मेहनत और जुनून फिल्म के हर फ्रेम में नजर आता है। क्रिएटिव डायरेक्टर विकास साहू और पूरी टीम ने इस रहस्यमयी दुनिया को जीवंत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। डीओपी आयुष वाघमारे की कैमरा नजर हर सीन को और भी गूढ़ और आकर्षक बना देती है।
संगीत में भी एक अलग ही जादू देखने को मिलेगा, जहां सुनील सोनी, अलका चंद्राकर, अनुपमा मिश्रा, ओके सिन्हा और प्रियांशी तिवारी की आवाजें कहानी के रहस्य को और गहरा करती हैं। वहीं, आनंद साहू के एक्शन सीन अचानक आने वाले झटकों की तरह दर्शकों को चौंकाने का काम करेंगे।
फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी रहस्य से कम नहीं है। पिंकी साहू, आशीष पांडे, ओके सिन्हा, प्रियांशी तिवारी, विकास साहू, बिट्टू वर्मा, दिव्यानी भारद्वाज(बाल कलाकार), लतीश भांगे, लता राही, नरेंद्र चंदेल, रमेश बघेल, कुलेश्वर, मयंक पाटिल, गिरधारी यादव, प्रकाश रात्रे, चंदन माणिक, अमित भारद्वाज, अनिमेष साहू, उमेश भारद्वाज, करण डहरिया और कई अन्य कलाकार इस रहस्य को अपने अभिनय से जीवंत करने वाले हैं।
“आंखी” सिर्फ देखने की चीज नहीं है… इसे महसूस करना पड़ेगा।
तो तैयार हो जाइए… क्योंकि जब यह “आंखी” खुलेगी, तो हर राज सामने आएगा — और शायद कुछ राज हमेशा के लिए दिल में दफन भी हो जाएंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button