











कृष्ण जन्माष्टमी से पहले यादव समाज की भव्य बाइक रैली, ‘जय यादव-जय माधव’ के जयकारों से गूंजा चांपा-जांजगीर
बरपाली चौक से शुरू हुई रैली में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव हुए शामिल, युवा, युवतियां, बुजुर्ग और बच्चे भी रहे मौजूद
चांपा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर यादव समाज में उत्साह का माहौल है। जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व सर्व यादव समाज द्वारा चांपा से जांजगीर तक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए।

बरपाली चौक से शुरू हुई रैली
मोटरसाइकिल रैली का शुभारंभ चांपा के बरपाली चौक से हुआ। बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मोटरसाइकिल लेकर रैली में शामिल हुए। रैली में समाज के युवा, युवतियां, बड़े-बुजुर्ग और बच्चे भी उत्साह के साथ शामिल रहे।
रैली चांपा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जांजगीर पहुंची। जांजगीर पहुंचने के बाद रैली ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और नगर भ्रमण करते हुए कचहरी चौक स्थित कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
जय यादव-जय माधव के जयकारों से गूंजा शहर
रैली के दौरान यादव समाज के लोग पूरे उत्साह के साथ “जय यादव, जय माधव” और “कृष्ण कन्हैया लाल की जय” के जयकारे लगाते रहे। जयकारों से चांपा-जांजगीर का माहौल भक्तिमय नजर आया।

देवेंद्र यादव बोले—सर्व यादव समाज जनहित के लिए हमेशा जागरूक
रैली में शामिल होने पहुंचे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए सबसे पहले प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि सर्व यादव समाज पूरे प्रदेश और देश में जनहित के लिए जागरूकता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यादव समाज की देश के प्रति समर्पण और सेवा की परंपरा पुरानी है। समाज देश के लिए मर-मिटने को भी तैयार रहा है और यह रीत सदैव चली आ रही है तथा आगे भी जारी रहेगी।
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश सहित विभिन्न स्थानों पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन्माष्टमी का पर्व सभी जगह बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
कल होगा विशेष आयोजन
यादव समाज द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मुख्य अतिथि एवं यादव समाज के और भी उभरते हुए सितारे और पदाधिकारी अतिथि के रूप में शामिल होंगे।कल के आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित है जिसमें समाज के लोगो का सम्मान के साथ और भी प्रमुख कार्यक्रम अयोजित किए गए है। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है।




