भाजपा नरियरा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न

भाजपा नरियरा मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी नरियरा मंडल की मासिक बैठक मंडल अकलतरा के इंदिरा उद्यान में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री नंद चौधरी एवं भाजपा नरियरा मंडल प्रभारी तथा जिला सहकोषाध्यक्ष राम खूबवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, विकास एवं सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत भाजपा नरियरा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कौशिक ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री बलराम गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रसाद कश्यप ने आभार प्रदर्शन किया।
बैठक उपरांत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक चंदन शर्मा नरियरा मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश यादव, रोशनी राठौर, महेंद्र निर्मलकर, महेंद्र दुबे, रामलाल साहू, चूड़ामणि कौशिक, जितेंद्र कश्यप, दिलीप कश्यप, महेश कुमार यादव, मनीष सिंगसर्वा, ब्रजेश मिश्रा, संतोषी बरेठ, दिलीप मरावी, सुशीला बरेठ, फिरत राम साहू, रामबिलास कश्यप, परमेश्वर कौशिक, रामकुमार निर्मलकर, कृष्णचंद राठौर सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







