‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : इंजी. रवि पाण्डेय

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech



‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम : इंजी. रवि पाण्डेय

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 134वीं कड़ी को प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला बताया है।

इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के किसानों, युवाओं, महिलाओं, नवाचारकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों का उल्लेख कर पूरे देश को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला एक जन-आंदोलन बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जनभागीदारी की भावना को निरंतर मजबूत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कृषि क्षेत्र में नवाचार, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर दिए गए संदेश किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरक हैं। इससे किसान आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक पद्धतियों और टिकाऊ कृषि व्यवस्था को अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के नागरिकों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम बन गया है। ‘मन की बात’ के जरिए समाज के अनसुने नायकों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है, जिससे सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के कार्यों को नई ऊर्जा प्राप्त हो रही है।

उन्होंने प्रदेश के किसानों एवं आमजन से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जनभागीदारी और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button