केंद्रीय बजट चौमुखी विकास का बजट : योगेश अग्रवाल

केंद्रीय बजट चौमुखी विकास का बजट : योगेश अग्रवाल
जांजगीर-चांपा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के जांजगीर-चांपा स्थित सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने केंद्रीय बजट 2026 की प्रशंसा करते हुए इसे देश के चौमुखी विकास को गति देने वाला बजट बताया है।


योगेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिलाएं और मध्यम वर्ग—सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार जैसे अहम क्षेत्रों पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।


उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे न केवल आर्थिक मजबूती आएगी, बल्कि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ विकास सुनिश्चित होगा।


सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि यह बजट जनहितैषी और भविष्य निर्माण का बजट है, जो देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button