
बाराद्वार में 13 सितंबर से होगा श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महोत्सव
जांजगीर चांपा। बाराद्वार नगर की धन्यधरा में पितृमोक्षार्थ गया श्राद्ध के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 13 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक चलेगा।
आयोजन श्री अग्रसेन भवन, मेन रोड, बाराद्वार में किया जाएगा। कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा वाचक श्री राजू दास वैष्णव जी महाराज द्वारा किया जाएगा। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 3 बजे से शाम श्री हरि इच्छा तक निर्धारित किया गया है।
आयोजक धनौदिया मंगल परिवार की ओर से श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों को कथा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर परिवार एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। सप्ताहभर चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।




