जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन कल 16 जनवरी को

img 20260115 wa05334774202999930874343 Console Corptech

जांजगीर-चांपा जिला कांग्रेस अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन कल 16 जनवरी को

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कांग्रेस और जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस के साथ ब्लॉक अध्यक्षों की होगी ताजपोशी


जांजगीर-चांपा
जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  राजेश अग्रवाल के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन 16 जनवरी 2026, शुक्रवार को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से मॉडर्न विलेज, गांधी भवन के पास, चांपा में संपन्न होगा।


कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा डॉ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक  बालेश्वर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं श्रीमती मंजू सिंह सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।


इस अवसर पर ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्षों तथा युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री पंकज शुक्ला का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।


जिला कांग्रेस परिवार जांजगीर-चांपा ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button