भाजयुमो चाम्पा मंडल में आदर्श पाण्डेय बने महामंत्री, युवाओं में उत्साह

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

भाजयुमो चाम्पा मंडल में आदर्श पाण्डेय बने महामंत्री, युवाओं में उत्साह

चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला जांजगीर-चांपा की जारी सूची में आदर्श पाण्डेय को चाम्पा नगर मंडल का महामंत्री नियुक्त किया गया है। दिनांक 23 फरवरी 2026 को घोषित इस सूची के बाद नगर के युवाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

आदर्श पाण्डेय के महामंत्री बनाए जाने पर युवा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। नियुक्ति के पश्चात आदर्श पाण्डेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े, भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री आकाश सिंह तथा भाजपा चाम्पा मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार थवाईत सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और चाम्पा मंडल में युवाओं को अधिक से अधिक जोड़कर संगठन को मजबूत बनाएंगे। साथ ही केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

नगर के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में इस नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button