धारदार चाकू लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

img 20260130 wa04725182663369628056891 Console Corptech

जांजगीर चांपा पुलिस

धारदार चाकू लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

मुखबीर की सूचना पर आरोपी को 01 नग चाक़ू के साथ पकड़ा गया

आरोपी हरेंद्र बरेठ पिता घासीराम बारेठ निवासी वार्ड क्रमांक 6 बी डी महंत उपनगर  जांजगीर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि नहरिया बाबा रोड नहर किनारे एक व्यक्ति धारदार हथियार रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है  की सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली श्री मती योगिता खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धर पड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा नहरिया बाबा रोड नहर के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम हरेंद्र बरेठ निवासी जांजगीर बताया जिसके कब्जे से एक नग चाकू जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध arms act की कार्यवाही किया गया एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर, नीतीश विश्वकर्मा  का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button