भारतीय जनता युवा मोर्चा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने जितेंद्र देवांगन

भारतीय जनता युवा मोर्चा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बने जितेंद्र देवांगन

भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें जांजगीर के श्री जितेन्द्र देवांगन को प्रदेश महामंत्री नियुक्त करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जितेन्द्र देवांगन का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से ही सक्रिय एवं संघर्षपूर्ण रहा है। वे ठाकुर छेदीलाल शासकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके पश्चात उन्होंने जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 से पार्षद के रूप में जनसेवा की।
संगठनात्मक अनुभव के तहत उन्होंने क्रमशः – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महामंत्री, प्रदेश मंत्री भाजयुमो छत्तीसगढ़, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
उनकी निरंतर सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा, परिश्रम एवं नेतृत्व क्षमता को ध्यान में रखते हुए संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा ने श्री देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button