नवनिर्वाचित एल्डरमैन गौतम यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

नवनिर्वाचित एल्डरमैन गौतम यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान
चांपा। नगर पालिका के नवनिर्वाचित एल्डरमैन गौतम यादव के निज निवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रांत बघेल, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री आदर्श पाण्डेय, प्रदीप यादव, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री देवव्रत देवांगन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आकाश भोजवानी, मंत्री सिद्धार्थ पाठक, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री ललित प्रधान, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र कुर्रे सहित बड़ी संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौतम यादव के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे एल्डरमैन के रूप में जनहित और नगर विकास के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।







