चांपा में ठंड से तीन गायों की मौत,  ईगल गौ सेवा समिति ने किया हिंदू रीति से अंतिम संस्कार

जगदल्ला में ठंड से तीन गायों की मौत,  ईगल गौ सेवा समिति ने किया हिंदू रीति से अंतिम संस्कार
चांपा। चांपा नगर के जगदल्ला क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के चलते तीन गायों की मौत हो जाने की सूचना मिलते ही  ईगल गौ सेवा समिति के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए मृत गायों का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कराया।
आशीष बरेठ के नेतृत्व में जेसीबी मशीन की सहायता से गायों को हनुमान धारा ले जाया गया, जहां विधिवत गड्ढा खुदवाकर नमक डालते हुए कफ़न-दफन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।
इस सेवा कार्य में ईगल गौ सेवा समिति से आशीष बरेठ, नीलेश यादव, ईशान बाजपेई, शुभम यादव, आदित्य नेताम, अमरनाथ डहरिया, सुमित बरेठ, लालू देवांगन, लालू साहू, सही सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
गौ सेवा से जुड़े इस कार्य की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button