अग्रसेन जयंती हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अग्रसेन जयंती हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
चाम्पा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती मनाने  अग्रवाल सेवा संघ चाम्पा द्वारा तैयारी जोर शोर से की जा रहि है तो वही इस वर्ष  2025 के  22 सितंबर को होने वाली  अग्रसेन जयंती का मुख्य समारोह कार्यक्रम रात्रि 7 बजे से गौशाला के पास स्थित श्रीराम मंगलम भवन में आयोजित किया गया है । इस बार जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति रायपुर के व्यापारी और समाजसेवक भाई बसंत अग्रवाल रहेंगे तो वही कार्यक्रम के विशिष्ठ अथिति बिल्हा के समाजसेवक गौरव अग्रवाल रहेंगे। अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल समाज के लोगो के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए है। जिसमे युवा वर्ग के लिए अग्र प्रीमियर लीग आयोजित की गई है वही 18 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रम प्रारंभ हुई है जिसमे नन्हे चित्रकार (रंग भरो) ,पिलो गेम,डांस प्लस ,19 सितंबर को पनीर टिक्का से व्यंजन बनाओ,कुर्शी दौड़,डिजिटल लूडो,अंताक्षरी,20 सितंबर को धीमी साईकल जूनियर,धीमी साईकल सिनियर, धीमी स्कूटी महिला वर्ग के लिए,,धीमी मोटरसायकल,रंगोली प्रतियोगिताए,नोट का अंदाजा लगाओ,थम्सअप  पियो,कार्निवल आनंद मेला,तिरुपति मोटर द्वारा आयोजित वीडियो हाउजी 21 सितंबर को बास्केट बॉल, मटका फोड़, पेअर में खेले जाने वाला गेम  बोर्ड से बॉलीवुड,फैंसी ड्रेस,बाल अग्रसेन जी बनाओ,आरती की थाल सजाओ,जैसे बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किये गए है। वही 22 सितंबर को सुबह 11.30 बजे श्री अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा श्री श्याम मंदिर मोदी चौक चाम्पा से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री रामबाड़ा, गौशाला के पास ,चाम्पा में दोपहर के भोज के  साथ सम्पन्न होगी अग्रवाल सेवा संव के सचिव अखिलेश मोदी में समाज के बंधुओ से अपील की है कि सभी सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपलब्ध होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करे ।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button