चांपा नगर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न

img 20260324 wa05201463444223575642733 Console Corptech
img 20260324 wa05262904904337336519372 Console Corptech
img 20260324 wa05287561750271607918194 Console Corptech
img 20260324 wa05252754652164726021174 Console Corptech
img 20260324 wa05212397895676392983627 Console Corptech
img 20260324 wa05183974474553541727597 Console Corptech

चांपा नगर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न

चांपा। चांपा नगर मंडल में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर के भगिनी निवेदिता कक्ष में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य संगठन को सशक्त बनाना, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना तथा उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री रामदेव कुमावत, सह-संगठन प्रभारी राजेंद्र वैष्णव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, मंडल प्रभारी श्रीमती रजनी सत्तू साहू, मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत, पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, लक्ष्मी चंद देवांगन, शिशुपाल सिंह राजपूत, सलीम मेमन, गुलाब सिंह चंदेल, मीरा मिहीर पाटकी, संतोष सोनी, ग्यारसी मोदी, यशवंत साहू सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में जिला कार्यालय मंत्री प्रदीप सराफ, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, प्रशांत सिंह ठाकुर, नंद चौधरी, श्रीमती कमला देवी पाटले ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

समापन सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह जब्बल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों तथा अंत्योदय की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, सामाजिक समरसता, सेवा कार्यों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री राम बल्लभ सोनी, गोपीचंद बरेठ, नरेंद्र ताम्रकार, रजनी देवांगन, मंगल चंद देवांगन, गेंदराम कुर्रे, कौशल अग्रवाल, पीतांबर अग्रवाल, नंदकुमार देवांगन, पार्षद ईश्वर देवांगन, मोनी मिश्रा, रमेश सोनझरी, संतोष देवांगन, राजन गुप्ता, भगवंतीन साहू, पुष्पा सिंह, गौतम यादव, रिंकू मोदी, विक्रांत बघेल, रोहित पटेल, रामचरण पटेल, गंगाराम मांझी, शिवप्रसाद यादव, धीरज सोनी, अमर देवांगन, जय मोंटू, गोपाल, हितेश सिंह, राज संत, सोनंत राजू दास महंत, लव देवांगन, गौकरण पटेल, लक्ष्मी पटेल, प्रदीप यादव, आदर्श पांडे, अजय सोनवानी, लक्की बघेल, विनय बघेल, देवव्रत देवांगन, विकास सोनी, ललित प्रधान, प्रदीप स्वर्णकार, गणेश श्रीवास, आराधना श्रीवास, सत्यप्रकाश सोनी, सुनील सोनी, पूनम राय, श्वेता श्रीवास, धनेश्वरी, जागृति, अन्नपूर्णा सोनी, भगवती, संतोष देवांगन सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🟠 कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button