Bussinessचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरदेशभक्तिभक्ति

योगेश अग्रवाल बने राष्ट्रीय पर्यावरण  एवं खनिज संरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष

fb img 17512732452149007636609241092914 Console Corptech

योगेश अग्रवाल बने राष्ट्रीय पर्यावरण  एवं खनिज संरक्षण मंच के जिलाध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा के कोषाध्यक्ष योगेश अग्रवाल को आज एक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उन्हें राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच (मुख्य शाखा: नरेंद्र मोदी विचार मंच) द्वारा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मंच के प्रदेश अध्यक्ष के.के. वर्मा द्वारा 29 जून 2025 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। मंच के राष्ट्रीय प्रमुख संयोजक रवि चाणक्य और डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा की अनुमति से यह दायित्व सौंपा गया है।इस नियुक्ति में श्री अग्रवाल पर्यावरण संरक्षण, पारदर्शिता, संगठन विस्तार एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।मंच परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की आशा जताई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button