चांपा में आज सजेगा भव्य श्याम दरबार, शीश श्रृंगार व छप्पन भोग के साथ होगा श्री श्याम संकीर्तन

चांपा में आज सजेगा भव्य श्याम दरबार, शीश श्रृंगार व छप्पन भोग के साथ होगा श्री श्याम संकीर्तन

चांपा। श्री श्याम भक्तों के लिए आज 20 नवंबर को चांपा में भक्ति और श्रद्धा से सराबोर भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में भव्य श्याम दरबार, शीश श्रृंगार एवं छप्पन भोग के साथ बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

शर्मा परिवार चांपा के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भजन गायिका गीतिका दास, बिलासपुर तथा भजन प्रवाहक एवं श्याम सेवक विकास शर्मा, भाटापारा अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु बाबा श्याम के भक्ति गीतों में रमकर आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन 20 नवंबर, शुक्रवार को रात 8 बजे से प्रभु इच्छा तक, डिडवानिया धर्मशाला, डोंगाघाट चौक, चांपा में किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्याम प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

आयोजन : शर्मा परिवार, चांपा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button