चांपा तहसील में अवैध प्लाटिंग पर सख्त होगी कार्रवाई : एसडीएम

चांपा तहसील में अवैध प्लाटिंग पर सख्त होगी कार्रवाई : एसडीएम

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा तहसील क्षेत्र में तेजी से फैल रही अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने वाली है। एसडीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि बिना किसी वैध अनुमति के की जा रही भूमि प्लाटिंग पूरी तरह अवैध है, और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई जगहों से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि कृषि भूमि को गैरकानूनी तरीके से प्लॉट बनाकर बेचा जा रहा है,,,एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को निर्देश दिए हैं कि अवैध प्लाटिंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ नोटिस जारी करें और आवश्यकतानुसार रजिस्ट्री प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। उन्होंने बताया कि अवैध प्लाटिंग करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि प्लाट खरीदते समय जमीन के दस्तावेज और अनुमतियों की सही जांच करें। यह कदम अवैध प्लाटिंग को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण हो सकता है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button