कांग्रेसी विधायक व्यास कश्यप और 11 अन्य के खिलाफ खोखसा आरओबी पर चक्काजाम करने हुई FIR दर्ज,

img 20250701 wa00222709802728365706164 Console Corptech

कांग्रेसी विधायक व्यास कश्यप और 11 अन्य के खिलाफ खोखसा आरओबी पर चक्काजाम करने हुई FIR दर्ज,

जांजगीर चांपा। सिटी कोतवाली पुलिस ने नगर विधायक व्यास नारायण कश्यप और 11 अन्य के खिलाफ चक्का जाम करने के आरोप में FIR दर्ज की है । यह कार्रवाई खोखसा ओवर ब्रिज के पास चक्का जाम करने के संबंध में की गई है, जिसमें स्कूली बच्चों को भी शामिल किया गया था।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 30 जून 2025 को लगभग सुबह 11 बजे ग्राम जर्वे के सरपंच, विधायक, जनप्रतिनिधी सहित अन्य लोगों ने अपने अन्य सहयोगी महिला पुरुष के साथ मिलकर खोखसा ओवर ब्रिज के पास से जर्वे (च) होते हुए पिथमपुर तक जाने वाले मार्ग अत्यधिक खराब होने की बातों को लेकर खोखसा ओवर ब्रिज में अवागमन को अवरुद्ध करते हुए चक्का जाम किया गया था।इस चक्का जाम में शामिल लोगों के खिलाफ थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है और विवेचना की जा रही है। प्रकरण में शीघ्र आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जाएगी।

फिलहाल, जिन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, उनमें जर्वे सरपंच उत्तरा कश्यप पति कमल कश्यप, जर्वे उप सरपंच योगेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर, विधायक व्यास कश्यप, पार्षद वार्ड नंबर 4 अरमान खान, जनपद सदस्य डिगेश्वर यादव, बीडीसी टंकेश्वर यादव, पंच जर्वे संजय यादव, ग्रामीण जन गोपाल कश्यप, किशोर सिंह, प्रियांश तिवारी, गिरधारी कश्यप और किसान नेता संदीप तिवारी मेहदा शामिल हैं।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि चक्का जाम करने वाले लोगों ने स्कूली बच्चों को भी इस प्रयोजन में शामिल किया था, जो कि भारतीय न्याय संहिता और बालकों की देखरेख संरक्षण अधिनियम के नियमों का उल्लंघन है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button