भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल
जांजगीर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने विगत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके जांजगीर प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री नड्डा जांजगीर में आयोजित छत्तीसगढ़ भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनादेश पर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान श्री नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट कर संगठनात्मक विषयों एवं जिले से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
इस मुलाकात को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और इसे संगठन के लिए प्रेरणादायी बताया गया।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button