बड़ी खबर
हसदेव नदी पर बने गेमन पुल से अज्ञात व्यक्ति ने लगाई छलांग

बड़ी खबर
हसदेव नदी पर बने गेमन पुल से अज्ञात व्यक्ति ने लगाई छलांग
चांपा। हसदेव नदी पर बने गेमन पुल से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नदी में छलांग लगाने की घटना सामने आई है। मौके पर पुल के पास अज्ञात व्यक्ति की एक गाड़ी खड़ी मिली है, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है। फिलहाल व्यक्ति द्वारा यह कदम किन कारणों से उठाया गया, इसका पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल, पहचान की पुष्टि तथा नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़ा कोई भी खुलासा जांच एवं पुलिसिया कार्यवाही के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button