रायपुर में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा छाछ व पेयजल वितरण, राहगीरों को मिली राहत

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

रायपुर में पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा छाछ व पेयजल वितरण, राहगीरों को मिली राहत

रायपुर। भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर (छ.ग) द्वारा सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान राजधानी रायपुर और अभनपुर के बस स्टैंडों में यात्रियों, राहगीरों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को छाछ और पेय पदार्थ वितरित किए गए।

यह कार्यक्रम संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी एवं समाज सेविका सुभद्रा यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन में समाज सेविका अंबिका तिवारी, हर्षा परपानी, समाज सेवक राजेश साहू, मुकेश कुमार वर्मा, विजय महापात्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

गर्मी के मौसम में दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से बसों में सफर कर रहे लोगों को छाछ एवं शीतल पेय उपलब्ध कराया गया। साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को भी शुद्ध खानपान सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें देवनाथ ठाकुर, प्रशांत सिंह, गीता बघेल, हेमलता ठाकुर, राम सेठिया, अमरदीप सिंह भदौरिया, शैलेन्द्र ठाकुर, उमेश कुमार, लिलेश यादव, हरगोविंद ठाकुर, चंद्रभान ठाकुर, चंद्र मल्लिक, बंशीधर ठाकुर, हिमांशु साहू, रानी दीप, विजय किशोर दूधे, विनोद वानखेडे, पवित्र सेन्द्रे, नितेन्द्र कुलदीप, चंद्र कुमार शर्मा, सोमापल्ली बालकृष्ण, बलराम साहू, लाकेश साहू सहित अनेक गणमान्यजन शामिल रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर सहायता मिलती रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button