द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा ग्लोबल सहज समाधि ध्यान योग का सफल आयोजन

img 20260527 wa06007422155193090481714 Console Corptech
img 20260527 wa06017450475528940406500 Console Corptech

द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा ग्लोबल सहज समाधि ध्यान योग का सफल आयोजन

जांजगीर-चाम्पा। द आर्ट ऑफ लिविंग, जांजगीर-चाम्पा द्वारा 22 से 24 मई 2026 तक ग्लोबल सहज समाधि ध्यान योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष ध्यान शिविर ब्रह्मचारी शिवतेज जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें साधकों को भानुदीदी के साथ लाइव सत्र का विशेष अनुभव भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में कुल 3 बैचों के माध्यम से लगभग 36 प्रतिभागियों ने सहभागिता की और सहज समाधि ध्यान की गहन विधियों को सीखा। जांजगीर में आयोजित प्रातः एवं सायं बैचों में साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आंतरिक आनंद का अनुभव किया।

वहीं कोरबा रोड चाम्पा स्थित मनोज मित्तल जी के निवास पर आयोजित सायं बैच का वातावरण अत्यंत शांत, सौहार्दपूर्ण एवं ऊर्जावान रहा। साधकों ने ध्यान साधना के दौरान गहरे आत्मिक अनुभव प्राप्त किए। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों ने स्वयं को अधिक शांत, प्रसन्न एवं तनावमुक्त महसूस करने की बात कही।

ध्यान शिविर के दौरान साधकों को बताया गया कि सहज समाधि ध्यान के नियमित अभ्यास से मानसिक एवं शारीरिक विश्राम, बेहतर एकाग्रता, सकारात्मक सोच तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

द आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं ध्यान कार्यक्रमों के आयोजन जारी रखने की बात कही।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button