चांपा नगर में फिर लगी आग, घर का सामान जलकर खाक

चांपा नगर में फिर लगी आग, घर का सामान जलकर खाक

चांपा। नगर में सोमवार को आगजनी की दूसरी बड़ी घटना सामने आई। सुबह नगर के एक प्रतिष्ठान में आग लगने की घटना के बाद देर रात करीब 9 बजे कदम चौक के पास स्थित एक मकान में अचानक आग लग गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लग गई। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शेष आग को पूरी तरह बुझाया।

हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन घर में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग से हुए नुकसान का आंकलन अभी नहीं किया गया है। वहीं आग लगने के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल सका है।

लगातार एक ही दिन में आगजनी की दो घटनाओं ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button