चांपा में छात्राओं से अशोभनीय हरकत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

student teasing in school bus 15135037585482344730727221138 Console Corptech

चांपा में छात्राओं से अशोभनीय हरकत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जांजगीर-चांपा। चांपा शहर के बरपाली चौक क्षेत्र में स्कूल से लौट रही छात्राओं से अशोभनीय हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़के पर छात्राओं को अपने घर ले जाने और उनके साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही छात्राओं के परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद संबंधित नाबालिग को थाना चांपा ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया।

थाना चांपा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। चूंकि प्रकरण नाबालिगों से जुड़ा हुआ है, इसलिए पुलिस संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button