जांजगीर-चांपा की बड़ी खबर: जांच करने पहुंची पुलिस टीम से विवाद, हुआ पथराव ,लड़ाई की स्थिति बनी, लेकिन कोई घायल नहीं,

जांजगीर-चांपा की बड़ी खबर: जांच करने पहुंची पुलिस टीम से विवाद, हुआ पथराव,लड़ाई की स्थिति बनी, लेकिन कोई घायल नहीं, पुलिस वाहन सुरक्षित

जांजगीर-चांपा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांच पर पहुंची पुलिस टीम के साथ विवाद की स्थिति बन गई। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा हंगामा और पथराव करने की कोशिश की गई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। हालांकि घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और पुलिस का वाहन भी पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को चांपा थाना पुलिस एक मारपीट के मामले की जांच के लिए मोहल्ले में पहुंची थी। पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ करने की बात कही गई, जिस पर वहां मौजूद कुछ लोग आक्रोशित हो गए और विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ने लगी और कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ बहस करते हुए हंगामा कर दिया।

इसी दौरान पथराव जैसी स्थिति भी बनी, लेकिन पुलिस ने संयम रखते हुए हालात को संभाला। घटना के दौरान पुलिस जवानों के साथ हल्की धक्का-मुक्की की बात सामने आई है, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस वाहन को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है और गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित है।

सूचना मिलते ही चांपा थाना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस टीम सुरक्षित थाना लौट गई।


नाम ना बताने की शर्त पर इस मामले के प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि पूरी घटना से यह साबित होना प्रतीत हो रहा था ही जैसे अपराधिक टपके के लोगो में पुलिस का डर जैसे समाप्त होगया है शायद यही वजह है कि कार्यवाही के लिए पहुंची पुलिस पर ही लोगो के द्वारा हमला कर दिया गया।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button