चांपा: 42 वर्षों की सेवा के बाद एसआई दादुरैया सिंह हुए सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में दी गई विदाई

श्रीफल भेंट करते सत्यम चौहान
कोसा का शाल पहना कर सम्मान करते हुए
श्री सिंह एवं उनके परिवार को बधाई देते हुए श्री उमेंद्र मिश्रा
गुलदस्ता भेंट कर सम्मान करते हुए एएसआई लकड़ा
कार्यक्रम के दौरान भावुक हुए दादुरैया सिंह
थाना चांपा के कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह उनका परिवार एवं पूरा स्टाफ

चांपा: 42 वर्षों की सेवा के बाद एसआई दादुरैया सिंह हुए सेवानिवृत्त, भावुक माहौल में दी गई विदाई

चांपा। थाना चांपा में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ दादुरैया सिंह आज 31 मार्च को 42 वर्षों की सराहनीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। अपने पूरे कार्यकाल में उन्होंने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं।

दादुरैया सिंह ने सेवा के प्रारंभ में ली गई शपथ—ईमानदारी से कर्तव्य निभाने—को अंत तक पूरी निष्ठा के साथ निभाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न थानों और चौकियों में कार्य करते हुए पुलिस विभाग को अपना महत्वपूर्ण जीवन समर्पित किया।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर थाना चांपा में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर उमेंद्र मिश्रा ने उन्हें कोसे की शाल पहनाकर सम्मानित किया, वहीं सब इंस्पेक्टर सत्यम चौहान ने श्रीफल भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में थाना स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एसआई लकड़ा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर श्री सिंह के योगदान को भावपूर्ण तरीके से व्यक्त किया। इस मौके पर उनके परिवारजन भी मौजूद रहे, जिससे माहौल और अधिक भावुक हो गया।

विदाई समारोह के दौरान दादुरैया सिंह भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अब वे अपना समय परिवार के साथ बिता पाएंगे, लेकिन पुलिस सेवा के ये यादगार पल उन्हें हमेशा याद रहेंगे। उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन का अधिकांश समय पुलिस विभाग में रहकर भारत माता की सेवा में बिताया है, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।”

उन्होंने आगे यह भी कहा कि यदि भविष्य में विभाग को उनकी आवश्यकता होगी तो वे पूरी निष्ठा के साथ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर थाना स्टाफ सहित अन्य उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। समाजसेवी एवं पत्रकार विनय अग्रवाल ने भी उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दादुरैया सिंह एक नेकदिल और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

समारोह में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।

स्मृति चिन्ह के साथ दादुरैया सिंह और उनका अपरिवर
श्री दादुरैया सिंह का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान करते हुए विनय अग्रवाल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button