Bussinesspoliticalsaktiचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरजांजगीर चांपा,देशभक्तिबिलासपुरभाजपा,bjp,Janjgir champaमानवतारायपुर

चांपा के गोपाल मित्तल भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नियुक्त

img 20260709 wa06606394211584811271920 Console Corptech
img 20260709 wa06451383175610028489486 Console Corptech

चांपा के गोपाल मित्तल भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नियुक्त

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यसमिति में चांपा निवासी गोपाल मित्तल को प्रदेश सहकोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गोपाल मित्तल लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वे अग्रवाल समाज में भी विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। इसके साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका और जनहित के कार्यों को लेकर उनकी पहचान रही है।

प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने गोपाल मित्तल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठन क्षमता का लाभ भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ को मिलेगा तथा वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button