आंदोलनचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरपुलिसबिजली विभाग

भाजपा सरकार लगातार बढ़ा रही महंगाई का बोझ, गरीब, किसान और मध्यम वर्ग की तोड़ी कमर: राजेश अग्रवाल



“बिजली दर वृद्धि, अघोषित कटौती एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल..”

बिजली कार्यालय का घेराव कर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

भाजपा सरकार लगातार बढ़ा रही महंगाई का बोझ, गरीब, किसान और मध्यम वर्ग की तोड़ी कमर: राजेश अग्रवाल

जांजगीर-चांपा । छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा की जा रही जनविरोधी नीतियों और लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी, जांजगीर-चांपा ने मोर्चा खोल दिया है। घरेलू बिजली दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी और प्रदेशभर में जारी अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

घेराव प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनता पर महंगाई का बोझ लादने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हाल ही में घरेलू बिजली दरों में 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसने गरीब, किसान, मजदूर, कर्मचारी और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़कर रख दी है।

ब्लॉक कांग्रेस जांजगीर अध्यक्ष रामबिलास राठौर ने कहा कि एक तरफ जनता महंगी बिजली का बोझ झेलने को मजबूर है, वहीं दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती ने पूरे प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। इस अव्यवस्था के कारण: किसान खेतों में सिंचाई के लिए परेशान हैं और उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं।

ब्लॉक कांग्रेस चांपा अध्यक्ष सुनील साधवानी ने कहा कि छात्रों की पढ़ाई लिखाई ठप हो रही है। छोटे व्यापारियों का व्यवसाय पूरी तरह चौपट होने की कगार पर है।

ब्लॉक कांग्रेस पामगढ़ अध्यक्ष नवल सिंह ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार आज अपनी प्रशासनिक विफलताओं के कारण पूरी तरह असफल साबित हुई है। सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस नवागढ़ अध्यक्ष गौरव सिंग ने मांग की है कि बढ़ी हुई बिजली दरों को तत्काल वापस लिया जाए और अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए।

पैदल मार्च निकालकर किया गया घेराव
इस आंदोलन के तहत सभी कांग्रेसजन भारी संख्या में हॉकी मैदान, केरा रोड (जांजगीर) के पास एकत्रित हुए। यहाँ से कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और बिजली कार्यालय का घेराव किया। आक्रोशित कांग्रेसियों ने सरकार की नाकामियों के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला भी दहन किया। कार्यक्रम का संचालन रफीक सिद्दकी ने किया ।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, रफीक सिद्दकी, भगवान दास गड़ेवाल, संदीप साहू, विवेक सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष विजयप्रकाश तिवारी, जितेंद्र वर्मा, रवींद्र शर्मा, अजीत राणा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, देवकुमार पाण्डेय, नेहा केसरवानी, प्रिंस शर्मा, मनोज तिवारी, सुशांत सिंह, शाश्वत दीवान, गौतम राठौर, ज्योति किशन कश्यप, हरीश पांडेय, विष्णु यादव, अंजली देवांगन, ललित देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्गा कुर्रे, तमेंद्र  देवांगन, कविता देवांगन, केसव सोनी, अनिल बनकर, अमन अग्रवाल, महेंद्र कश्यप, अरमान खान, आकाश तिवारी, किशोर साव, अनिल राठौर, सुधांशु तिवारी, अनिल चौरसिया, छतराम साहू, छतराम कहरा, राजा सिद्दकी, अक्षय टेकाम, जफर खान, बलबीर सिंग, मनोरमा पाटकर, योगेंद्र राठौर, राकेश जोशी, जीवन बंजारी, सानिया जांगड़े, रवि राठौर, किरण यादव, बसंत अग्रवाल, असीम खान, महमूद खान, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button