हसदेव नदी के गहरे पानी में डूबने से हुई रामकुमार की मौत

हसदेव नदी के गहरे पानी में डूबने से हुई रामकुमार की मौत
चांपा। हसदेव नदी से लगे पाढ़ी घाट पर नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है । आपको बता दे की सोनार पारा से लगे नीम चौक का निवासी रामकुमार पिता रमेश केवंट 40 वर्ष तड़के सुबह 6 बजे नहाने के लिए पाढ़ी घाट गया हुआ था भट्ट देर होने के बाद भी जब वह वापिस नही आया पाकर घर वालो ने इसकी सूचना आसपास के लोगो को देते हुए नदी किनारे घाट पहुंचकर पता सजी की इस दौरान पता चला की घाट पर रामकुमार के कपड़े तो मिले पर रामकुमार गायब था जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देते हुए रामकुमार की खोजबीन में लग गए । घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर आकर जांच में जुटी हुई थी तभी स्थानीय आसपास के लोगो ने नदी के गहराई में जा कर देखा तब पता चला की नदी के गहरे पानी में पत्थरो में फस कर डूब जाने से रामकुमार की मौत हो गई है इसके बाद मृतक को बाहर निकाला गया जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की लाश को पोस्टमॉर्डम के लिए सरकारी बीडीएम अस्पताल भेज कर मामला कायम कर लिया है

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button