चांपा पुलिस की सक्रियता से पिस्टल एवं जिंदा कारतूस के साथ चांपा थाना क्षेत्र के दो गिरफ्तार ,चांपा एवं एम.पी. जीआरपी पुलिस की कार्यवाही


जिला- जांजगीर चांपा


पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ थाना चांपा क्षेत्र के दो आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता थाना चांपा पुलिस एवं जीआरपी टीम रीवा MP की संयुक्त कार्यवाही

⏺️आरोपियों के कब्जे से 01 नग पिस्टल एवं 14 नग जिंदा कारतूस किया गया है बरामद

⏺️ थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपियों के साजिश को किया गया नाकाम



1- डंगेश्वर श्रीवास उर्फ लक्ष्मण श्रीवास पिता शिव शंकर श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी संजय नगर चाम्पा

2- बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव पिता विश्वनाथ गोपाल उम्र 44 वर्ष निवासी बरपाली चौक यादव मोहल्ला 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25-1-2025 को जीआरपी पुलिस की टीम से सूचना प्राप्त हुई की घटना दिनांक 03.1.2025 को रायपुर से उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेन में किसी अज्ञात चोर के द्वारा रिटायर्ड आर्मी मैन का बेग जिसमें एक पिस्टल और जिंदा कारतूस को चोरी कर लिया गया है।

  प्रकरण के आरोपी थाना चांपा क्षेत्रांतर्गत का होने से आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु जीआरपी टीम रीवा MP थाना चांपा आया और आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना चांपा एवं जीआरपी टीम रीवा संयुक्त रूप से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में कार्यवाही किया गया।

इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल दबिश देकर आरोपी डंगेश्वर श्रीवास उर्फ लक्ष्मण श्रीवास निवासी संजय नगर चांपा को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर  चोरी गए पिस्टल के संबंध में  प्रारंभिक तौर पर गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर बताया की जबलपुर मध्य प्रदेश के आयुष ठाकुर ने उसे पिस्टल और गोली लाकर दिया था जिसे 20000/₹ में खरीदा है और चाम्पा बरपाली चौक के यादव मोहल्ला मे रहने वाले बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव के पास बेच दिया है बताने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल बिंदेश्वर गोपाल उर्फ पप्पू यादव के निवास पर दबिश देकर पकड़ा जिससे पिस्टल एवं कारतूस के संबंध में पूछताछ किया गया जिसे चोरी के पिस्टल एवं कारतूस को डंगेश्वर श्रिवास उर्फ लक्ष्मण से लेना स्वीकार किया बिंदेश्वर गोपाल उर्फ़ पप्पू यादव के निशानदेही पर उसके निवास से चोरी गए 01 नग पिस्टल (7.65mm) एवं 14 नग जिंदा कारतूस को बरामद किया गया सभी आरोपियों को जीआरपी पुलिस टीम रीवा मध्य प्रदेश के द्वारा प्रकरण में गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया

⏩ उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जे. पी.  गुप्ता, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडे, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, महिला प्रधान आरक्षक श्यामा जायसवाल, आरक्षक डीके साहू, आरक्षक माखन साहू,आरक्षक भूपेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech
img 20250326 wa00104516228662236177250 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button