ग्राम पेंड्री में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त मिलने पर किसानों ने जताया आभार

ग्राम पेंड्री में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त मिलने पर किसानों ने जताया आभार

ग्राम पेंड्री में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त जारी होने पर किसानों में खुशी का माहौल देखने को मिला। माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा पात्र किसानों के खातों में प्रति किसान ₹2000 की राशि ट्रांसफर किए जाने पर गांव के किसानों ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम पेंड्री में किसानों के बीच पहुंचकर लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया तथा किसानों ने प्रधानमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से उन्हें खेती-किसानी में आर्थिक सहयोग मिलता है और इससे उनकी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री
ठा. शिव चमन सिंह
भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के हित में चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना है और इससे देश के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 🙏🌾🇮🇳

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button