रेलवे के प्लेटफॉर्म में मोबाइल चोरी करने वाले भारत  को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार तो जीआरपी ने करी कार्यवाही

रेलवे के प्लेटफॉर्म में मोबाइल चोरी करने वाले भारत  को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार तो जीआरपी ने करी कार्यवाही
चांपा – रेलवे स्टेशन चाम्पा प्लेटफॉर्म नम्बर 1 से एक मोबाइल चोर को पकड़कर जीआरपी चाम्पा को सुपुर्द करने क़े सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु सौंपा था जिसके बाद वह कार्यवाही की गई।आपको बता दे कि  दिनांक 09.06.25 को  रेलवे स्टेशन चाम्पा चेकिंग के दौरान ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक एसके जायसवाल आरक्षक शुभम वर्मा ने समय लगभग 09:00 बजे रेलवे स्टेशन चाम्पा प्लेटफार्म नंबर 1 में पैनल रूम और द्वितीय श्रेणी यात्री प्रतीक्षालय क़े बीच में एक यात्री चिल्लाते देखे जाने पर तत्काल वहाँ पहुंचे यात्री अन्नू कुमार पटेल ने बताया कि एक व्यक्ति मेरा मोबाइल छीनकर भाग रहा है जिसका पीछा कर सर्कुलेटिंग एरिया में पकडे  और पूछताछ करने पर अपना नाम भारत दास महंत पिता महेश दास महंत, उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 23 जवाहरपारा चाम्पा, थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा (छ ग)  को पकड़कर रे सु ब पोस्ट चाम्पा में लाये प्रार्थी  क़े साथ उक्त आरोपी को  जीआरपी चौकी चाम्पा में अग्रिम कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया। जी आर पी चाम्पा में अपराध आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0/2025 दिनांक 9/6/25 धारा 304(1) BNS पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को कल दिनांक 10/6/250 को बिलासपुर कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button