Bussinesspoliticalचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरदेशभक्ति

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने शिव चमन ठाकुर

भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बने शिव चमन ठाकुर
जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में भाजपा के सक्रिय युवा कार्यकर्ता शिव चमन ठाकुर को जांजगीर-चांपा जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
बताया गया कि शिव चमन ठाकुर लगभग 25 वर्षों से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी में उनकी पहचान एक निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में रही है। उन्होंने पूर्व में भी संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
अपनी नियुक्ति पर शिव चमन ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा किसानों के हित में संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button