ग्राम पंचायत लछनपुर में रजत महोत्सव पर पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का आयोजन

ग्राम पंचायत लछनपुर में रजत महोत्सव पर पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का आयोजन

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


:
जांजगीर-चांपा जिले की ग्राम पंचायत लछनपुर में रजत महोत्सव के अवसर पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।


खबर विस्तार :


ग्राम पंचायत लछनपुर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय शिशुपाल सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत बलौदा रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लछनपुर के सरपंच माननीय गेंदराम छोटू कुर्रे ने की।


कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना, बिजली बिल में राहत और सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से आम नागरिकों को हर महीने मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा और अतिरिक्त बिजली से आय का स्रोत भी बन सकता है।


इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को उनके सामाजिक योगदान के लिए श्रीफल एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।


उपस्थित गणमान्य :
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत लछनपुर के पंच केदार कुंभकार, शुभम सिंह, सोमेश सिंह, राजकुमार यादव,
सहायक अभियंता नंदलाल भारद्वाज,
कनिष्ठ यंत्री सुनील यादव,
तकनीशियन भुवन झलारिया, हेमलाल जटवार एवं वितरण तकनीशियन पुनीराम कर्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button