बजरंग दल और गौ रक्षा वाहिनी की सक्रियता से पुलिस ने दर्ज किया अपराध

अज्ञात बोलेरो ने 7 गायों को कुचला, 3 की मौत, 4 घायल

बजरंग दल और गौ रक्षा वाहिनी की सक्रियता से पुलिस ने दर्ज किया अपराध

चांपा। नगर में सात गौवंश को अज्ञात बोलेरो वाहन से कुचलने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में तीन गायों की मौत हो गई, जबकि चार गाय गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

बताया गया कि 7 अगस्त की रात करीब 12 बजे एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने चांपा क्षेत्र में सड़क पर मौजूद सात गायों को कुचल दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए दबाव बनाया।

कार्यकर्ताओं की पहल और शिकायत के बाद थाना चांपा पुलिस ने अज्ञात बोलेरो वाहन एवं उसके चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अब पुलिस द्वारा वाहन की पहचान और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

गौ रक्षा एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की जांच के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button