करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 लोग हुए बीमार, सभी की हालत अब सामान्य, एसडीएम पवन कोसमा ने अस्पताल पहुंच लिया जायजा

img 20260618 wa05188658580368391010523 Console Corptech
अस्पताल पहुंच मरीजों की सुध लेते एसडीएम पवन कोसमा
img 20260618 wa05191331669308871799466 Console Corptech

करमता भाजी खाने से एक ही परिवार के 10 लोग हुए बीमार, सभी की हालत अब सामान्य,एसडीएम पवन कोसमा ने अस्पताल पहुंच लिया जायजा

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कड़ारी में करमता भाजी के सेवन के बाद एक ही परिवार के 10 सदस्य अस्वस्थ हो गए थे। सभी मरीजों का उपचार बीडीएम अस्पताल चांपा में किया गया, जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने 16 जून की रात भोजन के साथ करमता भाजी का सेवन किया था। इसके बाद 17 जून की सुबह उन्हें पेट दर्द, दस्त एवं अन्य पेट संबंधी समस्याएं होने लगीं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारंग में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा रेफर किया गया।

एसडीएम चांपा पवन कोसमा ने बताया कि अस्पताल में उपचार शुरू होने के बाद मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ। वर्तमान में सभी मरीज चिकित्सकीय निगरानी में हैं और उनकी हालत सामान्य है। अधिकांश सदस्य पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक-दो लोगों में हल्के लक्षण शेष हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम पवन कोसमा ने डॉक्टर नवल किशोर ध्रुव के साथ अस्पताल पहुंचकर मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वनस्पति या भाजी का सेवन करने से पहले उसकी गुणवत्ता एवं सुरक्षित होने की पुष्टि अवश्य करें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button