भाजपा नेत्री डॉ. श्रीमती धनेश्वरी जागृति महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा नेत्री डॉ. श्रीमती धनेश्वरी जागृति महिला मोर्चा जिला महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech


जांजगीर-चांपा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) माननीय पवन साय जी के मार्गदर्शन में, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय अम्बेश जांगड़े जी की सहमति से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोषी सिंह जी द्वारा महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षों की सूची की घोषणा की गई।


घोषित सूची में पार्टी की कर्मठ, जुझारू महिला नेत्री एवं चिकित्सक डॉ. श्रीमती धनेश्वरी जागृति को भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर फैलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।


अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. श्रीमती धनेश्वरी जागृति ने शीर्ष नेतृत्व एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस जिम्मेदारी के लिए उन्हें चुना गया है, उसे वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाने का हर संभव प्रयास करेंगी तथा संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button