

विधायक व्यास कश्यप का दीपावली संदेश – खुशियों से जगमगाए हर घर, उम्मीदों से रोशन हो हर जीवन
जांजगीर-चांपा। दीपावली का पर्व हमें सिर्फ घरों को रोशन करने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे के जीवन में खुशियों का उजाला भरने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व्यास कश्यप ने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का ऐसा पर्व है, जो हर वर्ग और हर समुदाय को खुशियों के सूत्र में बांधता है। इस अवसर पर उनकी कामना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचे, हर परिवार आर्थिक रूप से मजबूत बने और हर युवा को अपने सपनों को साकार करने का अवसर मिले।
विधायक कश्यप ने कहा कि जीवन में कितनी भी चुनौतियां क्यों न हों, उम्मीद का एक दीपक हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। दीपावली भी हमें यही विश्वास दिलाती है कि प्रकाश की एक छोटी-सी किरण भी अंधकार को दूर कर सकती है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान करते हुए कामना की कि यह दीपावली हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों की नई सौगात लेकर आए।




