

जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बाँधा रक्षा सूत्र
नई दिल्ली। जांजगीर-चांपा लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज नई दिल्ली में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक आदरणीय भाईसाहब श्री वी. सतीश जी एवं राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आदरणीय भाईसाहब श्री शिवप्रकाश जी को स्नेह एवं विश्वास के पवित्र बंधन का प्रतीक रक्षा सूत्र बाँधा।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भाई-बहन के इस पावन रिश्ते में प्रेम, स्नेह एवं विश्वास सदैव बना रहे तथा आदरणीय भाईसाहबों का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद निरंतर प्राप्त होता रहे, ऐसी मंगलकामना की।
उन्होंने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और आत्मीयता का प्रतीक है।




