12 हजार से अधिक  लोगों को भाजपा की  सदस्यता दिलाकर रवि पांडे प्रदेश में नं 1 पर



भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान-2024 में पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के रेफरल कोड से 10000 से अधिक लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता लेने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ भाजपा ने दी है यह पोस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।
अभी तक अपने id से भाजपा में सदस्य बनाने वाले रवि पांडे नंबर 1 पर बने हुए जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है आपको बता दे कि ब्लॉक, जिला, प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में भाजपा की सदस्यता पखवाड़ा  अभी जारी है। जिसे 30 तारीख को सदस्यता दिलाने वाले के लिए निर्णायक वाला दिन रहेगा। महिला पुरुष सहित युवा वर्ग में  सभी लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।  तो वही  जिले से भाजपा सदस्य रवि पांडे कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में सामने रहे है आपको बता दे कि श्री पांडे ने अपने आईडी से लगभग 12 हजार लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर बने हुए है।  प्रदेश के भाजपा सदस्यता अभियान के सयोजक अनुराग सिंह ने बताया कि वह सभी सदस्यों जिन्होंने तीन हजार या उससे अधिक सदस्यों को भाजपा में जोड़ा है वह सभी मुख्यमंत्री  के हाथों सम्मानित किए जाएंगे और साथ ही उनके साथ भोज करने का अवसर भी प्राप्त होगा ।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button