बम्हनीडीह में स्कूल बस और ट्रेलर की टक्कर, बड़ा हादसा टला

बम्हनीडीह में स्कूल बस और ट्रेलर की टक्कर, बड़ा हादसा टला
बम्हनीडीह। आज सुबह लगभग 9 बजे बम्हनीडीह क्षेत्र में हसदेव पब्लिक स्कूल की बस एक ट्रेलर की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना उस समय हुई जब स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी, जिससे बस पूरी तरह खाली थी।
राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई भी छात्र सवार नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि टक्कर के कारण बस को नुकसान पहुंचा है और मौके पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किसकी लापरवाही से हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा कुछ देर बाद होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में स्कूल बसों की सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button