



जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत एक दिवसीय उपवास रखकर किया गया प्रदर्शन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपवास प्रारंभ किया गया। उपवास प्रदर्शन जांजगीर के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा प्रांगण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त कार्यक्रम के समन्वयक विजय केशरवानी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा और श्रीमती मंजू सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के लिए रोजगार की एक महत्वपूर्ण जीवनरेखा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मनरेगा के बजट में की जा रही कटौती को तुरंत बंद किया जाए। साथ ही, मजदूरों को समय पर और पूरा भुगतान सुनिश्चित करने की अपील भी की गई।
सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर मनरेगा को बचाने का संकल्प लिया और केंद्र के मोदी सरकार से जनहित में आवश्यक निर्णय नहीं लेने का विरोध किया।
उपवास कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, रफीक सिद्दीकी, शिशिर द्विवेदी, मदनलाल अग्रवाल, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, संदीप यादव, ब्लॉक अध्यक्षगण सुनील साधवानी, रविंद्र शर्मा, चिंताराम राठौर, नवल सिंह ठाकुर, गोविंद कश्यप, शत्रुघ्न दास महंत, महेश्वर टंडन, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, ज्योति किशन कश्यप, पूर्व नपा अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, उत्तम पाटले, सेवादल जिला अध्यक्ष देव पाण्डेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नेता विपक्ष प्रिंस शर्मा, हरीश पाण्डेय, ऋषिकेश उपाध्याय, रामबिलास राठौर, शाश्वत दीवान, पार्षद विष्णु यादव, भूपेंद्र चंद्रा, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राज अग्रवाल, आकाश तिवारी, परमेश्वर निर्मले, मुस्कान परवीन, राधेलाल थवाईत, अंजलि देवांगन, तमेंद्र देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, दुर्गा कुर्रे, ललित देवांगन, पवन साहू, राज सरोज, अनीता प्रकाश, डुग्गू प्रधान, सेवकलाल देवांगन, गोविंदा वैष्णव, सुमित दास, विष्णु प्रसाद, गौरव सिंह, अनिल राठौर, प्रमेंद्र यादव, घनश्याम साहू, अशोक यादव, नरेंद्र खरे, मानिक मसीह, गार्गी तिवारी, महेश खरे, शशिकांत बनाफर, कविता देवांगन, श्याम बाई, अतीक कुरैशी, प्रदीप यादव, अमन अग्रवाल, शेषनाथ टंडन, चंद्र कुमार ओग्रे, विनय प्रकाश, बबला तिवारी, रफीक खान, दिनेश महंत, सत्यनारायण सर्वे, राजकुमार चंद्रा, कृष्ण प्रजापति, अजय शशि जगत, ओमप्रकाश साहू, सुधांशु तिवारी, दीपक श्रीवास, नवल किशोर सिंह, पवन साहू, पवन चौहान, कमल वैष्णव, धनंजय कर्ष, हरदेव चौहान, दिनेश मिरि सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।




