चांपा में बजरंग दल का जनजागरूकता अभियान, वार्ड 23 में हुआ हनुमान चालीसा पाठ

चांपा में बजरंग दल का जनजागरूकता अभियान, वार्ड 23 में हुआ हनुमान चालीसा पाठ

बजरंग दल द्वारा चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को चांपा नगर के वार्ड क्रमांक 23 स्थित चांपा रेलवे स्टेशन परिसर के पलटन बाबा मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर के नागरिकों एवं वार्डवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरण किया गया।

अभियान के तहत संगठन पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि नगर में कहीं भी संदिग्ध धर्मांतरण की गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना संगठन को दें, ताकि उचित कार्रवाई करवाई जा सके।

इस अवसर पर बजरंग दल प्रमुख संजीव विश्वकर्मा ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व भोले-भाले लोगों को चिन्हित कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी धर्म या समुदाय का विरोध करना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है। “हम किसी को तकलीफ पहुंचाना नहीं चाहते, लेकिन गलत गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद पवन आर्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने “जय श्री राम” के नारे लगाते हुए धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता अभियान में सहयोग देने की सहमति जताई।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button