politicalचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीर

प्रदेश कांग्रेस ने जांजगीर-चांपा जिला कार्यकारिणी को दी मंजूरी, 61 पदाधिकारियों की सूची जारी

img 20260228 1607567565280000654416500 Console Corptech
कांग्रेस कार्यालय से जारी पत्र
img 20260228 1607352139176403650939181 Console Corptech
पदाधिकारियों की जारी सूची

प्रदेश कांग्रेस ने जांजगीर-चांपा जिला कार्यकारिणी को दी मंजूरी, 61 पदाधिकारियों की सूची जारी

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा की प्रस्तावित कार्यकारिणी को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल द्वारा भेजी गई सूची का अनुमोदन करते हुए 61 सदस्यीय कार्यकारिणी को मंजूरी दी है।

जारी अनुमोदित सूची के अनुसार संगठनात्मक ढांचे में कोषाध्यक्ष, 13 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव एवं 10 कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल किया गया है।

कोषाध्यक्ष

नवीन अग्रवाल


उपाध्यक्ष (12)
कुंवर भिवेंद्र बहादुर सिंह, राजेन्द्र शुक्ला, रमेश पैवार, रफीक सिद्धिकी, भगवान दास गढ़ेवाल, उत्तम पटेल, श्रीमती नीता थवाईत, घासी राम चौहान, किशन सोनी, अनिल शुक्ला, भगवत साहू, केदारनाथ राठौर।

महामंत्री (18)
शिशिर द्विवेदी, नागेन्द्र गुप्ता, अमरजीत सलूजा, सुशांत सिंह, केशव राठौर, श्रीमती काजल किरण सिंह, श्रीमती माधुरी आदित्य, मनोज तिवारी, सेवक राम देवांगन, भुवनेश्वर केशरवानी, चंद्रमौली (प्रिंस) शर्मा, गौतम राठौर, दिलेश्वर राठौर, द्वारिका यादव, विवेक सिसोदिया, बाबूलाल जायसवाल, मनोज खरें, अजीत सिंह राणा।

सचिव (20)
दिनेश राठौर, दुर्गा कुर्रे, साहू, गोविंद देवांगन, गुलजीत सिंह गांधी, मोहम्मद अली, रामराज पाण्डेय, नेहा रामचरण साहू, नम्रता नामदेव, रॉबिन दास महंत, दीपक वर्मा, विष्णु यादव, कल्याण सिंह बर्मन, योगेन्द्र राठौर, नरेंद्र लहरे, ऋषिकेश उपाध्याय, राजकुमारी कंवर, चंद्रकुमार देवांगन, लक्ष्मण उरांव, संतोष अनंत।

कार्यकारिणी सदस्य (10)
संगीता अग्रवाल, अंजली देवांगन, गोविंद केशरवानी, देवनारायण जांगड़े, अर्जुन राम मिरी, रामफल कश्यप, मोहन राठौर, पूनम केवट, रमेश मननेवार, रघुनंदन साहू।

प्रदेश कार्यालय से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि सभी अनुमोदित पदाधिकारियों को सूचित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाए। आदेश प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

इसी बीच सूची जारी होने के बाद जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि कार्यकारिणी की यह सूची काफी सोच-समझकर तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इसमें विशेष रूप से ग्रामीण अंचल के समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही जिले के सभी वर्गों और क्षेत्रों को ध्यान में रखते हुए संतुलित रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और गतिविधियों में निश्चित रूप से तेजी आएगी। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के अंतिम व्यक्ति की पार्टी है और हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है।

उन्होंने यह भी बताया कि संगठन विस्तार की प्रक्रिया जारी है और होली त्यौहार के बाद दूसरी सूची भी जारी की जाएगी, जिसमें शेष कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button