crimeचाम्पाछत्तीसगढ़जांजगीरपुलिसहत्या

भवंतरा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से दहला जिला जांजगीर-चांपा

भवंतरा गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से दहला जिला जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में गुरुवार सुबह हुई दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे जांजगीर-चांपा जिले को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। मृतकों में पति-पत्नी समेत दो मासूम बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चारों की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई है।

जानकारी के अनुसार परिवार नए मकान के निर्माण कार्य के चलते मौके पर ही ठहरा हुआ था। सुबह निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने चारों को खाट पर खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। यह भयावह दृश्य देखकर उसने तत्काल गांव के सरपंच राजाराम कश्यप को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे जांजगीर-चांपा जिले में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है तथा आपसी रंजिश सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2025 09 22 at 11.59.38 1 Console Corptech
10.jpg Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button