अकलतरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार-वाहन की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

अकलतरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार-वाहन की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

जांजगीर-चांपा। जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। अकलतरा मार्ग स्थित तिलाई बस स्टैंड के पास चिंटू ढाबा के नजदीक कार और एक अन्य नजद वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में कार के परखच्चे उड़े ,वही घटना स्थल पर घटना कारित नजद वाहन पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना देर रात करीब 1 बजे की है, जब अचानक जोरदार टक्कर की आवाज और चीख-पुकार सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने का प्रयास किया। हादसे की सूचना तत्काल डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से ड्राइवर के बगल में बैठे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन चलाने को माना जा रहा है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और मृतक की पहचान एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button