पामगढ़ चक्काजाम में नया मोड़: आंदोलनकारियों ने सड़क पर जलाया चूल्हा, कहा—”यहीं बनेगा सभी का भोजन”

पामगढ़ चक्काजाम में नया मोड़: आंदोलनकारियों ने सड़क पर जलाया चूल्हा, कहा—”यहीं बनेगा सभी का भोजन”

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ क्षेत्र में ग्राम डोंगाकहरौद की जर्जर सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर जारी आंदोलन लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है। चक्काजाम के बीच शुक्रवार को आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया, जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़क के बीचों-बीच चूल्हा जलाकर भोजन बनाना शुरू कर दिया।

आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब आंदोलन स्थल ही उनका ठिकाना है और “यहीं सबका खाना बनेगा, यहीं रहेंगे और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।”

सड़क पर चूल्हा जलाए जाने के कारण चक्काजाम और लंबा खिंचने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा आंदोलन में शामिल हैं। प्रशासन और पुलिस की टीम भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा आंदोलनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रही है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच किसी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी थी। क्षेत्र में तनावपूर्ण लेकिन शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button